शाहपुरा: प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर त्रिवेणी धाम में बैठक का हुआ आयोजन
शाहपुरा कस्बे के निकटवर्ती त्रिवेणी धाम में शनिवार को प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं, आगामी 16 मई को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक में कई निर्णय लिए गए।