शाहपुरा: चेचावाला भिंडोर में अज्ञात कारणों के चलते मकान में लगी आग, 3 भैंसों की जलने से हुई मौत
मनोहरपुर कस्बे के निकटवर्ती चेचावाला भिंडोर में शनिवार को अज्ञात कारणो के चलते ओमप्रकाश बुनकर के मकान में आग लग गई।जिससे कि तीन भैंस जलकर खाक हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने संबंधित जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक लोगों से मुआवजे की मांग की है। इस दौरान बीच बचाव करते एक युवक को भी आग की लपटे लगी।