शाहपुरा: अस्थल गांव में अज्ञात कारणों के चलते मारुति वैन में लगी आग, कबाड़ में तब्दील हुई वैन
आमेर कस्बे के अस्थल में अज्ञात कारणों के चलते मारुति वैन में आग लग गई। पीड़ित कमलेश कुमार ने बताया कि घर के बाहर खड़ी मारुति वैन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग बुझाने के दौरान बीच बचाव करते पिता पुत्र भी झुलस गए। आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक वैन जल गई।