महोबा: महोबा कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कृषि और सहकारिता विभाग के साथ की बैठक
Mahoba, Mahoba | Oct 1, 2026 रबी 2026-27 में किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए डीएम प्रभास कुमार ने कृषि और सहकारिता विभाग के साथ बैठक की। उप निदेशक कृषि ने बताया कि जिले में यूरिया 8782 मीट्रिक टन, डीएपी 6280 मीट्रिक टन और एनपीके 1416 मीट्रिक टन उपलब्ध है, सहकारी समितियों पर नियमित आपूर्ति हो रही है। डीएम ने निर्देश दिए कि वितरण केंद्रों की सूचना पहले से दी जाए।