कोईलवर: कायमनगर बाजार से शराब के नशे में दो शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गीधा पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए कायमनगर बाजार से दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में मटियारा गांव निवासी कमल नारायण सिंह पिता-स्व. कपिल देव सिंह तथा गीधा गांव निवासी दिलीप राम पिता-स्व. नरेश राम शामिल हैं। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि दोनों को मंगलवार की दोपहर 12:30 जेल भेज दिया गया।