बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाराचट्टी थाने के पुलिस ने ग्राम पटिऔना और ग्राम दहियार से बालू खनन के पूर्व कांड के फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने सोमवार को शाम 4:00 बजे बताया कि ग्राम पटिऔना से पूर्व कांड के बालू खनन के आरोपी राकेश साव और ग्राम दहियार से राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।