नैनीताल जनपद की जर्जर सड़कों, बिजली-पानी की समस्याओं और मानसून के दौरान संभावित आपदा से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने प्रभारी मंत्री खजान दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामनगर सहित दूरस्थ क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही नैनीताल जनपद का दौरा कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देंगे। राहुल सिंह दरम्वाल ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित दौरे के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को राहत मिलेगी।
#Haldwani #Nainital #Ramnagar #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniNews #KhajanDas #RahulSinghDarmwal #Development #Roads #Electricity #WaterSupply #Monsoon #DisasterManagement #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews