भादरा: नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने गोगामेड़ी भादरा और भिरानी थानों का किया निरीक्षण
हनुमानगढ़ के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने रविवार को गोगामेड़ी, भादरा और भिरानी थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने नेठराणा हत्याकांड की जांच की समीक्षा कर त्वरित अनुसंधान के निर्देश दिए। साथ ही नशा तस्करों, गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई, साइबर अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण, गोगामेड़ी मेले सुरक्षा निर्देश दिए।