हाजीपुर: भारत की जनगणना-2027 को लेकर DM वैशाली ने की आमजन से सहयोग की अपील, तिथियों और अधिनियम की दी जानकारी
भारत की जनगणना–2027 के सफल संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना जनकल्याण की योजनाओं का आधार है और इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण करती है।