बीकानेर: बीकानेर में बिजली सुधार कार्य के दौरान विरोध, टीम को लौटने पर किया मजबूर
बीकानेर शहर के अमरसिंहपुरा और सुभाषपुरा क्षेत्र में शनिवार को बिजली व्यवस्था सुधारने पहुंची बीकेईएसएल टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम बिना काम किए लौट गई। भाजपा नेता श्याम सिंह हाड़ला ने बिजली आपूर्ति की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और आरोप लगाया ।