बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट आवास पर 23 लाख रुपये बिजली बकाया की आरसी, पत्र वापस लेते ही मचा हड़कंप
बरेली के एडीएम कंपाउंड स्थित सिटी मजिस्ट्रेट आवास पर करीब 22.73 लाख रुपये बिजली बिल बकाया दिखाते हुए वसूली की आरसी जारी कर दी गई। भाजपा कार्यालय पर भी करीब 50 हजार रुपये बकाया दर्शाया गया। मामला चर्चा में आते ही अधिशासी अभियंता ने दोनों के खिलाफ भेजे गए संस्तुति पत्र वापस ले लिए, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।