कुंडा: मानिकपुर थाने पहुंचे किन्नरों ने किया हंगामा, नकली किन्नर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर चला थाने में ड्रामा
मानिकपुर थाने में शुक्रवार को पहुंचे किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि अनारकली नाम की एक किन्नर जो मानिकपुर की निवासी थी उसकी 1 वर्ष पूर्व मौत हो गई और उसके साथ ढोलक बजाने वाले पप्पू ने अब अपनी पत्नी हसीना और नकली किन्नरों के साथ मिलकर इलाके में बधाई देना शुरू कर दिया है। इस पर कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नरों ने हंगामा काटा।