कुंडा: मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने कलयुगी माँ और उसके प्रेमी को बिहार कुंडा मोड़ से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बाघराय के लच्छीपुर गांव के रहने वाले कमलेश विश्वकर्मा के 7 वर्ष के बेटे अमित का अपहरण 14 फरवरी को हुआ था और उसका शव जलालपुर गांव के पास गुरुवार को एक नाले में मिला। मामले की जांच पड़ताल आगे बढ़ी तो मामले का पर्दाफाश हो गया। मासूम की हत्या कोई गैर नही बल्कि उसकी कलयुगी मां ने अपने प्रेमी और 3 अन्य के साथ मिलकर किया था।