जतारा: लुहरगुवा गांव में शादी में चली गोली, युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार
टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के लुहरगुंवा गांव में विवाह समारोह के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी दीपक अहिरवार ने अवैध 315 बोर कट्टे से सूरज अहिरवार पर फायर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में सैराई तिगेला, धामना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।