शिवहर: जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश, सुविधाओं पर खास ध्यान
जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा बैठक हुई। भवनों की जांच, भूमि उपलब्धता, पेयजल, बिजली, शौचालय, इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार और APAAR ID निर्माण में देरी को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।