पटना ग्रामीण: पटना में CM नीतीश से मुलाक़ात के बाद RLJP अध्यक्ष ने पत्रकारों से की बात,कहा- वे अपने पुराने घर लौट आए हैं अब नही जाएंगे
कल रविवार को पटना के राजभवन में NDA की नई सरकार गठन होने के बाद सोमवार को RLJP के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस 2 सांसद और एक एमएलसी के साथ cm आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर बधाई दिए। CM से मुलाकात के करीब एक घंटे बाद बाहर निकले RLJP अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा मुख्यमंत्री अपने पुराने घर में लौट आए हैं वे अब कहीं नहीं जाएंगे।