पटना ग्रामीण: MLAफ्लैट में राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा,जिसकी जितनी भागीदारी है उतनी उसे हिस्सेदारी मिलनी चाहिए
खबर राजधानी पटना से है। जहां पटना स्थित एमएलए फ्लैट में राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने सोमवार को कहा, की जब जातीय आधारित गणना बिहार में हो चुकी है, तो फिर जिसकी जितनी भागीदारी है, उसे उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, कि राजद चाहती थी कि बिहार में जितने भी जिले हैं, उन सभी जिलों में जाति की भागीदारी के अनुसार पदाधिकारी को भेजना चाहिए