पटना ग्रामीण: पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में एडीजी जेएस गंगवार ने एक प्रेस वार्ता का किया आयोजन
पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में एडीजी जेएस गंगवार ने आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि मिशन सुरक्षा के तहत चिन्हित कर कुख्यात अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पूरे राज्य में 724 अपराधियों को चिन्हित किया गया है। जिसमें से करीब 50 फीसदी से ज्यादा कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तार किया गया है।