पटना ग्रामीण: मुरेठा हटाने पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, कहा-अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित करूंगा
पटना; भाजपा कार्यालय में आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस किया। पत्रकारों ने फिर सवाल पूछा-आपके मुरेठा का क्या होगा? जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी के सम्मान में मुझे कुछ भी करना पड़े उसके लिए मैं तैयार हूं। पार्टी के फैसले और बिहार के हित को देखते हुए मैं प्रभु श्री राम के चरणों में अपना मुरेठा और सिर का बाल मुंडवा कर समर्पित करूंगा।