पटना ग्रामीण: बैंक रोड स्थित ED ऑफिस में लालू यादव से पूछताछ हुई खत्म, आवास के लिए हुए रवाना
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से ईडी की पूछताछ खत्म हो गई है। बैंक रोड ऑफिस में उनसे ईडी ने 9 घंटे से ज्यादा समय तक सवाल-जवाब किया। पूछताछ के दौरान आरजेडी सांसद और उनकी बेटी मीशा भारती सहित कई नेता और कार्यकर्ता वहां डटे रहे। ये पूछताछ लैंड फॉर जॉब घोटाले के मामले में की गई है। 30 जनवरी को ईडी ने तेजस्वी यादव को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।