कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई
Kanke, Ranchi | Nov 24, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की रविवार दोपहर करीब तीन बजे बैठक हुई। बैठक में मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा हुई। मिली जानकारी के अनुसार इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है साथ ही 26 नवंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है।