कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में इंडिया गठबंधन के नवनियुक्त विधायकों की बैठक होगी
Kanke, Ranchi | Nov 24, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में रविवार सुबह करीब 11 बजे इंडिया गठबंधन के नवनियुक्त विधायकों की बैठक होगी। बैठक के लिए सीएम आवास में नवनियुक्त विधायकों का पहुंचना जारी है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत के बाद अब जल्द ही नई सरकार का गठन होने वाला है।