कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास से सीएम का ऐलान, सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी
Kanke, Ranchi | Nov 24, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में रविवार सुबह करीब दस बजे सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा प्रयास होगा सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भी सरकार को सुझाव दे सकती है, झारखंड की समस्या को जड़ से समाप्त करने का प्रयास करेंगे और सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करेंगे।