कांके: संत मारिया महागिरजाघर से मसीही समाज ने ख्रीस्त राजा पर्व के अवसर पर शोभायात्रा निकाली
Kanke, Ranchi | Nov 24, 2024 रांची स्थित संत मरिया महागिरजाघर से रविवार दोपहर करीब एक बजे मसीही समाज ने ख्रीस्त राजा पर्व के मौके पर शोभायात्रा निकाला। ख्रीस्त राजा पर्व के मौके पर निकले गए शोभायात्रा में काफी संख्या में मसीही समाज के लोग शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार शोभा यात्रा लोयला मैदान में जाकर प्रार्थना सभा में तब्दील हो जायेगी। जहां प्रार्थना सभा को आर्चबिशप संबोधित करेंगे।