कांके: रांची के बीआईटी मेसरा में छात्र की मौत मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 24, 2024 रांची के मेसरा ओपी स्थित बीआईटी मेसरा में छात्र की हुई मौत मामले में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि बीआईटी मेसरा में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक छात्र की मौत हो गयी थी। मृतक छात्र की पहचान राजा पासवान के रूप में हुई थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है।