ढीमरखेड़ा: उमरियापान थाना अंतर्गत शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो दादी को पीटा बुजुर्ग महिला से मारपीट करने वाला कलयुगी नाती गिरफ्तार
कटनी जिले के उमरियापान में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग दादी के साथ मारपीट कर दी। मामले में उमरियापान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।