दीपका: ऊर्जाधानी कोरबा के घंटाघर में 29 अगस्त को माटी के शृंगार और अटूट मितान परंपरा का महापर्व, सजेगी जबर भोजली रैली
Dipka, Korba | Aug 20, 2026 छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, प्रकृति-पूजा और सामाजिक समरसता का पावन प्रतीक भोजली पर्व ऊर्जाधानी कोरबा में ऐतिहासिक स्तर पर मनाया जाएगा। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तत्वावधान में रक्षाबंधन के दूसरे दिन भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा यानी 29 अगस्त 2026 को घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में भव्य जबर भोजली रैली का आयोजन किया जा रहा है।