चरपोखरी: बरनी-इटौर सड़क पर कीचड़ के कारण गड्ढों में फंस रही जनता, फूटा विकास का ढोल
बरनी-इटौर नहर पथ की स्थिति अब बद से बदतर हो चुकी है। यह सड़क सैकड़ों गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, लेकिन आज इसकी हालत ऐसी हो गई है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय बिहार सरकार ने विकास का दिखावा करने के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया था। सड़क को बनवाने के नाम पर खुदाई तो कर दी गई।