सुपौल: लाउढ़ पंचायत को नशामुक्त बनाने को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, लिया सामूहिक संकल्प
Supaul, Supaul | Aug 23, 2026 सुपौल प्रखंड के लाउढ़ पंचायत को नशामुक्त पंचायत बनाने की दिशा में रविवार को पंचायत के मुखिया विजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान नशे के बढ़ते प्रभाव और इससे समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।