स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, निम्बाहेड़ा में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर करियर डे का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ अरविंद मुंदड़ा ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए विद्यार्थियों को चरित्र और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान थाने के एएसआई सूरज कुमार ने छात्रों को साइबर अपराध की जानकारी दी।