*सोनहा में पुलिस चौपाल: थानाध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, सहयोग का दिया भरोसा*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश , 17 जून 2026।*
कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत मंगलवार को थानाध्यक्ष सोनहा द्वारा ग्राम धोषण में चौपाल लगाकर ग्रामीणों व वृद्धजनों से संवाद किया गया। थानाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनकर दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और जागरूक किया। थाना का मोबाइल नंबर साझा कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान वृद्धजनों व युवाओं ने भी पुलिस को सहयोग का वचन दिया। चौपाल में उपनिरीक्षक जय प्रकाश तिवारी, हे.का. राम ललित यादव, हे.का. शैलेन्द्र दुबे, महिला आरक्षी मीनाक्षी वर्मा व वीपीओ मनोज यादव मौजूद रहे।
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jun 17, 2026