बेनीपुर: घनश्यामपुर में पुलिस दीदी कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सुरक्षा व कानून की जानकारी देकर किया गया जागरूक
घनश्यामपुर थाना पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोर्थु में बुधवार को पुलिस दीदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्कूली बच्चों को उनकी सुरक्षा कानूनी अधिकारों एवं साइबर फ्रॉड तथा सामाजिक जागरूकता के प्रति सचेत करना था