घाटमपुर: हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग, 40 बीघा फसल जल गई
सजेती थाना क्षेत्र के सरगांव में शनिवार दोपहर 2 बजे हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण व फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग बुझाती तब तक करीब 40 बीघे फसल जलकर राख हो गई। किसान पिंकू ने जानकारी देते हुए बताया आग लगने से काफी नुकसान हो गया है ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन फसल जलकर राख हो गई।