जांजगीर: नाबालिग से अनाचार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, SDOP ने दी जानकारी
जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से अनाचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय आरोपी छोटेलाल साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के बाद पीड़िता को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।