धनवार: खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस को मिली सफलता, चोरी की 10 बाइक और 66 गैस सिलेंडर बरामद, 4 गिरफ्तार
खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस को चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सक्रिय चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 66 गैस सिलेंडर और 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है, साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।