धनौरा: गजरौला के गांव नगला माफी के पास SRS इंटरनेशनल स्कूल की बस पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
गजरौला क्षेत्र के गांव नगला माफी के पास शुक्रवार सुबह 7:50 पर एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल की बस पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करने शुरू कर दी, इतना ही नहीं चालक मोंटी पर जानलेवा हमला किया गया। चालक ने गाड़ी बैक करने के बाद भगाई तो बदमाश बाइक लेकर एक किलोमीटर तक पीछे दौड़ते रहे, सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।