धनौरा: गजरौला रेलवे स्टेशन रोड स्थित मस्जिद के पास घर के ताले तोड़कर 35 हजार की नगदी सहित लाखों का माल चोरी
गुरुवार 3:30 रेलवे स्टेशन के निकट मस्जिद के बगल का है। यहां पर सगे भाइयों इंतजार व एहतेशाम के परिवार रहते हैं। नजीबाबाद में उनकी रिश्तेदारी है। जहां पर परिचित की मौत हो गई। बुधवार को परिवार के सभी सदस्य गमी में शामिल होने के लिए नजीबाबाद गए थे। रात में किसी समय चोर घर में घुस गए। 35 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों का माल चोरी कर ले गए।