धनौरा: गांव शेरपुर में तेंदुए ने बकरी का किया शिकार, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना
मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव शेरपुर में बिरमे पुत्र महेंद्र का परिवार रहता है। उसकी बकरी घर के आंगन में गुरुवार रात लगभग 2:00 बंद रही थी। सुबह सोकर उठे तो तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया, उसके कुछ अवशेष शुक्रवार सुबह 6:00 गांव के पास में ही पड़े मिले, जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है।