धनौरा: मंडी धनौरा शहर के एक मोहल्ले में किशोर के साथ कुकर्म, थाने में दी गई तहरीर
गुरुवार शाम 5:40 पर शहर निवासी युवक का आरोप है कि उसके 13 वर्षीय नाबालिग बेटे को उसके दोस्त ने एक वर्ष पहले अपने रिश्ते के भाई से मिलवाया था। आरोपित ने नाबालिग का अश्लील फोटो खींच लिया। इसके बाद लगातार धमकी देकर नाबालिग के साथ कुकर्म करता रहा। बीते रविवार को आरोपी ने नाबालिग को डरा धमकाकर अपने कमरे पर बुलाया था तथा उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया था।