धनौरा: मंडी धनौरा तहसील के गांव छज्जूपुरा में ट्रैक्टर की चपेट में आकर किसान घायल, हालत गंभीर
गांव छज्जूपुरा में सुनील कुमार बुधवार को 4:30 वह अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। बताते हैं कि अचानक उनके कपड़े यहां चल रहे रोटावेटर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़ पड़े। किसी तरह रोटावेटर को बंद कर उन्हें बचाया। प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद उन्हें मेरठ के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।