धनौरा: बछरायूं क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, पीड़िता थाने पहुंची
गुरुवार शाम 5:30 कस्बे की रहने वाली युवती का आरोप है कि कस्बे के रहने वाले एक युवक ने उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी करने की बात कह कर युवक उनका यौन शोषण करता रहा। इसलिए करीब एक साल से यह सिलसिला चल रहा था। शादी के लिए कहा तो आरोपित ने आनाकानी करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गईं।