कहरा: चिरैया थाना के सौंथी में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
घटना चिड़ैया थाना क्षेत्र के सौंथी गांव का है जहां गुरुवार को देर शाम बथान पर रह रहे परिजनों के लिए घर से खाना लेकर जा रहे सचिन का नदी पार करने के दौरान डूबने से मौत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई।