कहरा: चिरैया थाना क्षेत्र के खोचरदेवा में जमीनी विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Jul 31, 2025 घटना चिरैया थाना क्षेत्र के खोचरदेवा गांव का है जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्रमोद चौधरी,मिठु चौधरी,नीतीश चौधरी,सबिया देवी कविता देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दबिया से प्रहार कर शिबू चौधरी को जख़्मी कर दिया। परिजनों ने जख़्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जिसका चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है।