कहरा: सहरसा में फिर बनेगा संग्रहालय, ₹14.71 करोड़ की लागत से नया भवन होगा तैयार, पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण
Kahara, Saharsa | Jul 31, 2025 सहरसा के ऐतिहासिक धरोहर में से एक संत बाबा कारू खिरहर संग्रहालय एक बार फिर नए और बेहतर संग्रहालय भवन के रूप में देखने को मिलेगा दरअसल सहरसा के मत्स्यगंधा स्थित संत बाबा कारू खिरहर संग्रहालय एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल के रूप में जाना जाता है यह संग्रहालय सहरसा के रक्त काली मंदिर परिसर में स्थित है।