सूरजगढ़: पीरी बाजार थाना में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निपटान का निर्देश
शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे पीरी बाजार थाना में रॉल -कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने किया. बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों एवं लंबित अनुसंधान की गहन समीक्षा की गई.इस दौरान थानाध्यक्ष ने मामले के त्वरित निष्पादन,वारंट तामीली में तेजी, नियमित गश्ती,अपराध नियंत्रण आदि को लेकर निर्देश दिए.