पालीगंज: दहिया पंचायत में धान खरीद में अनियमितता की शिकायत किसानों ने अधिकारियों से की, 7 अप्रैल को होगी सभा
पालीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दहिया पंचायत के पैक्स पर धान खरीद में अनियमितता को लेकर किसानों ने अधिकारियों से शिकायत की है। वही 7 अप्रैल को किसान सभा का भी आयोजन किया जा रहा है। लिखित रूप से किसानों ने शिकायत एसडीओ, बीडीओ और बीसीओ से की है। मामला शनिवार की बताई जा रही है।