सिकंदराराऊ: दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त को गांव चांदनपुरा में कोतवाली सिकन्द्राराऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्द्राराऊ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या के मुकदमे से सम्बन्धित 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कोतवाली सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।