नवाबगंज: महिला चिकित्सालय में अवैध वसूली के आरोपों ने लिया नया मोड़, जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
बाराबंकी जिला महिला चिकित्सालय में अवैध वसूली के आरोपों को लेकर विवाद बढ़ गया है।कुछ दिन पहले एक आशा बहू ने प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं से पैसे लेने और जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली के आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी।वहीं, कई अन्य आशा बहुओं ने अस्पताल पहुंचकर इन आरोपों को गलत बताया।