बाराबंकी: सतरिख थाना क्षेत्र के मजीठा स्थित खाटू श्याम मंदिर में अज्ञात चोरों ने लाखों की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।
एक साल में दूसरी बार हुई इस चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
मौके पर सीओ सदर आलोक पाठक, सतरिख पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। @Barabankipolice