मधेपुरा स्कूल के बाहर छात्रों में विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस बोली- छेड़खानी की पुष्टि नहीं
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र स्थित उदा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो 22 सितंबर का है, जिसे 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
मामले को लेकर उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल से निकलकर अपने घर जा रहे थे। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Sep 25, 2026